चंबा। ऐतिहासिक मिंजर मेले के उपलक्ष्य पर मिंजर बैडमिंटन टूर्नामेंट 22 जुलाई से शुरू होगा। प्रतियोगिता एसडीएम कार्यालय के समीप स्थित बैडमिंटन हाल में होगी।
आयोजकों में डॉ. अनिल शेखड़ी, कुलदीप शर्मा और कमलेश शेखड़ी ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। जूनियर वर्ग में अंडर-13 , अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19 श्रेणियों के मुकाबले होंगे। अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग के मुकाबले यूनिसेक्स होंगे जबकि अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में सिंगल्स स्पर्धाएं खेली जाएंगी। सीनियर वर्ग में सीनियर सिंगल्स, सीनियर डबल्स और महिला खिलाड़ियों के लिए सिंगल्स प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। वेटरन खिलाड़ियों के लिए सिंगल्स और डबल्स मुकाबले होंगे। वेटरन वर्ग को इस बार 45, 50 और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में विभाजित किया गया है। आयोजकों ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। प्रतियोगिता में पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी 9418028181, 9816783009, 9459643535 इन नंबरों से संपर्क कर सकते हैं। संवाद