फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: थाने में जाकर मां बोलीं- सास के अत्याचारों से हुई बेटी की मौत

Tue, 19 Aug 2025 09:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। थाना सिहुंता में उस समय मामला गरमा गया, जब भटियात के जोगिदा गांव की सीमा देवी पत्नी अशोक कुमार अपनी बेटी की मौत को लेकर शिकायत दर्ज करवाने पहुंची। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसकी बेटी की मौत सास के अत्याचारों के कारण हुई है। सीमा देवी ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि करीब दो साल पहले उसकी बेटी का विवाह हुआ था। विवाह के बाद उसकी बेटी ने टांडा मेडिकल कॉलेज में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद एक साल पूर्व उसकी बेटी ने एक बच्ची को जन्म दिया। तभी से सास उसके साथ दुर्व्यवहार करने लगी और ताने कसने लगी। मायके आना-जाना भी सीमित कर दिया गया।
विज्ञापन


शिकायत में बताया गया कि बीते दिनों बेटी को अचानक चक्कर आने लगे और फिर उसकी मौत हो गई। मां का आरोप है कि लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के चलते ही उसकी बेटी की जान गई। सीमा देवी ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उधर, थाना सिहुंता पुलिस ने पीड़ित मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें