फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहर में लावारिस कुत्तों का आतंक

Wed, 15 Apr 2026 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शहर के सपड़ी और चौंतड़ा वार्ड सहित चंबा बाजार में कुत्तों के झुंड देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

इससे लोगों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने कहा कि लावासि कुत्ते कई बार राह चलते लोगों पर झपट पड़ते हैं। खासकर सुबह और शाम की सैर करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। डर के कारण कई लोग अब नियमित वॉक पर भी नहीं जा पा रहे हैं। सपड़ी और चौंतड़ा वार्ड में यह समस्या अधिक है। लोगों ने कहा कि नगर परिषद को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। लोगों में बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर खास चिंता बनी हुई है। नगर परिषद के लिए लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करना एक बड़ी चुनौती बन गया है। संसाधनों की कमी और स्थायी योजना के अभाव में समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द समस्या का समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें