फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भडेई से मंजू तक मुख्य रास्ता क्षतिग्रस्त

Sun, 02 Nov 2025 10:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों और विद्यार्थियों को आवाजाही में हो रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। ग्राम पंचायत सेरी के अंतर्गत आने वाले भडेई, तरेड, पनताह, टिकरी, अनोगा और मंजू गांवों के लोगों को पिछले दो महीनों से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण गांवों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता क्षतिग्रस्त होना इसकी मुख्य वजह है। मुख्य रास्ता क्षतिग्रस्त होने से स्कूल जाने वाले विद्यार्थी और आम लोगों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पंचायत प्रतिनिधियों से रास्ते की मरम्मत करवाने की मांग उठाई गई है। बावजूद इसके अभी तक समस्या का समाधान न होना क्षेत्र के ग्रामीणों, स्कूली बच्चें की दिक्कतें बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों रतन ठाकुर, पूजा देवी, परीक्षित ठाकुर, प्रिस, काजल देवी, जोधा राम और आर्यन ठाकुर ने बताया कि सड़क टूटने से बच्चों को स्कूल पहुंचने में काफी दिक्कत होती है और बीमार लोगों को भी समय पर उपचार मिलना मुश्किल हो जाता है। पंचायत प्रधान ज्योति ठाकुर ने बताया कि सोमवार से रास्ते की मरम्मत का कार्य शुरू किया जाएगा। जिससे जल्द लोगों, स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें