फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ईंट-रेत का हिसाब था, सीमेंट ने बढ़ा दिया घर का बजट

Mon, 28 Sep 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चार महीने बाद फिर बढ़े सीमेंट के दाम, अलग-अलग ब्रांड में पांच से दस रुपये प्रति बोरी तक बढ़ोतरी
विज्ञापन

मकान बनाने वालों को दोबारा जोड़ना पड़ रहा खर्च का गणित, अंबुजा 430 और अल्ट्राटेक 430 रुपये बोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मकान बनाने के लिए पहले से बजट तय कर चुके लोगों के सामने अब खर्च का नया हिसाब खड़ा हो गया है। करीब चार महीने बाद सीमेंट के दाम फिर बढ़ गए हैं।
अलग-अलग ब्रांड में पांच से दस रुपये प्रति बोरी तक की बढ़ोतरी हुई है। सीमेंट की कीमत बढ़ने से मकान निर्माण समेत अन्य निर्माण कार्यों की लागत बढ़ने की चिंता है।
अंबुजा सीमेंट की कीमत 425 से बढ़कर 430 रुपये, एसीसी 415 से 425 रुपये, अंबुजा प्लस 490 से 500 रुपये और अल्ट्राटेक 420 से बढ़कर 430 रुपये प्रति बोरी हो गया है। मकान निर्माण में सीमेंट की बड़ी खपत होने के कारण प्रति बोरी मामूली बढ़ोतरी भी कुल खर्च को प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन

मेहबूब, अजय, काका, नीरज और कमल ने कहा कि उन्होंने मकान निर्माण का बजट पहले ही तय किया था। अब निर्माण सामग्री के दाम बढ़ने से खर्च लगातार बढ़ रहा है। सरिया, रेत और बजरी समेत अन्य सामग्री के खर्च के बीच सीमेंट महंगा होने से बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उनका कहना है कि पांच-दस रुपये की बढ़ोतरी भी बड़े निर्माण में हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च बढ़ा देती है।
विज्ञापन

हार्डवेयर विक्रेता संजीव कुमार, अतुल कुमार और नरेश कुमार ने बताया कि सीमेंट के दाम बढ़ने का असर सीधे निर्माण कार्यों पर पड़ता है। मकान बनाने वाले ग्राहक पहले से बढ़ती कीमतों को लेकर चिंतित हैं। अब उन्हें निर्माण का बजट दोबारा तय करना पड़ रहा है। मांग बनी हुई है, लेकिन बढ़ी कीमत से ग्राहकों का खर्च बढ़ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें