फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: व्हाट्सएप शिकायत केंद्र में एक साल में पहुंचीं महज छह शिकायतें

Mon, 28 Sep 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने को नगर परिषद चंबा ने बनाया है व्हाट्सएप ग्रुप
विज्ञापन

शहर में 11 वार्ड, 4,039 गृह मालिक, फिर भी शिकायत ग्रुप में नहीं बढ़ी लोगों की भागीदारी
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद चंबा की ओर से शुरू किए गए व्हाट्सएप शिकायत ग्रुप को लोगों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है।
अक्तूबर 2025 में शुरू किए गए इस ग्रुप में करीब एक साल के दौरान महज छह शिकायतें ही पहुंची हैं। इनमें एक शिकायतकर्ता ने ही तीन अलग-अलग समस्याएं साझा की हैं। ऐसे में अन्य शहरवासियों की ओर से अब तक शिकायतें नहीं पहुंचना नगर परिषद की इस पहल पर सवाल खड़े करता है।
नगर परिषद के दायरे में 11 वार्ड हैं। चौगान, चौंतड़ा, जनसाली, हटनाला, कसाकड़ा, जुलाहकड़ी, सपड़ी, सुराड़ा, सुल्तानपुर, मुगला और धड़ोग वार्डों में कुल 4,039 गृह मालिक हैं। शहर के विभिन्न मोहल्लों में सफाई व्यवस्था, गलियों और चौराहों की स्थिति को लेकर लोग अक्सर आपस में चर्चा करते हैं। बावजूद इसके समस्याओं की जानकारी नगर परिषद तक पहुंचाने के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल बेहद सीमित है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने अक्तूबर 2025 में 80917-79840 नंबर पर व्हाट्सएप ग्रुप शुरू किया था। इसका उद्देश्य वार्डों और मोहल्लों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी सीधे परिषद तक पहुंचाना और उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाना है। ग्रुप में वार्ड पार्षदों को भी शामिल किया गया है, ताकि शिकायत संबंधित क्षेत्र के प्रतिनिधि तक तुरंत पहुंचे और समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई की जा सके।

प्रचार-प्रसार की कमी भी वजह
व्हाट्सएप ग्रुप में शिकायतों की कम संख्या के पीछे इसके पर्याप्त प्रचार-प्रसार का अभाव भी एक वजह माना जा रहा है। यदि लोगों को ग्रुप के उद्देश्य और शिकायत दर्ज करवाने की प्रक्रिया की नियमित जानकारी दी जाए तो इसकी उपयोगिता बढ़ सकती है।
विज्ञापन


लोगों की सुविधा के लिए ही व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। शहरवासी गली-मोहल्ले में सफाई, कूड़ा उठाने या अन्य समस्या पर फोटो और संक्षिप्त जानकारी ग्रुप में साझा करें। इससे परिषद को समस्या की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिलेगी और उसके समाधान के लिए समय पर कार्रवाई की जा सकेगी। - राखी कौशल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें