फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांच किमी दूर पंचायत, फिर भी बस-एंबुलेंस की सुविधा नहीं

Mon, 17 Aug 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क बनी, पुल भी तैयार, लेकिन ग्रामीण आज भी परिवहन सुविधा से वंचित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैहला (चंबा)। जिला मुख्यालय से महज पांच किलोमीटर दूर भड़ियांकोठी पंचायत के ग्रामीण आज भी मूलभूत परिवहन सुविधा के लिए परेशान हैं।
पंचायत के कोलका, जटकरी और कुपाहड़ा के तहत आने वाले करीब 15 गांवों में न तो सरकारी बस पहुंचती है और न ही आज दिन तक एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध हो पाई है। सड़क सुविधा होने के बावजूद ग्रामीणों को आने-जाने के लिए निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है।
विज्ञापन

राज कुमार, मनोज कुमार, विपिन कुमार, सोनू कुमार और राजू ने बताया कि चंबा शहर से पंचायत की दूरी महज पांच किलोमीटर है। पंचायत को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है और करीब एक वर्ष पहले पुल का निर्माण भी कर दिया गया था। बावजूद इसके बस सेवा शुरू नहीं की गई है। आपात स्थिति में एंबुलेंस नहीं पहुंचने से लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है। बस सेवा न होने से बच्चों, बुजुर्गों, कर्मचारियों और मरीजों को चंबा पहुंचने में दिक्कत होती है। स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति में निजी वाहन का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत के लिए नियमित सरकारी बस सेवा शुरू करने और एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। पंचायत प्रधान सुरेखा देवी ने कहा कि वह हाल ही में पंचायत प्रधान बनी हैं। पंचायत में बस सेवा शुरू करवाने के लिए जल्द ही प्रस्ताव पारित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें