फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा जेल में जाकर स्वास्थ्य विभाग ने की कैदियों के स्वास्थ्य की जांच

Mon, 12 Aug 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर जिला कारागृह में जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैदियों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें एचआईवी, हेपेटाइटस बी और सी के साथ-साथ बीपी और शुगर सहित अन्य जांच की गई।
विज्ञापन

साथ ही कैदियों को उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी परामर्श भी दिया गया। जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरित पुरी ने बताया की इस अभियान के तहत जिला भर में खंड स्तर पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। जिला कारागृह राजपुरा में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान एक जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। इसी अभियान के तहत जिला डिग्री कॉलेज चंबा के रेड रिबन क्लब और शकुंतला मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज में में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि एचआईवी एड्स एक लाईलाज बीमारी है। इसका बचाव ही एकमात्र जागरूकता है। उन्होंने इस बीमारी के लक्षण और फैलने के कारणों के बारे में जानकारी दी। हर व्यक्ति को समय-समय पर अपनी शारीरिक जांच करवानी चाहिए। व्यक्ति को स्वेच्छापूर्वक एचआईवी की जांच करवानी चाहिए। हालांकि, गर्भवती स्त्रियों की एचआईवी जांच विशेष रूप से की जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें