फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: संचुई से शिव वंशजो का दल मणिमहेश के लिए रवाना

विज्ञापन
चंबा में मणिमहेश के लिए जाते संचूई के शिव चेले।स्त्रोत:संवाद
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। संचूई गांव से महादेव के वंशज वीरवार को मणिमहेश की यात्रा के लिए निकले। मणिमहेश जाने से पहले शिव के वंशज इन चेलों ने चौरासी की परिक्रमा की। चौरासी में कुछ देर उन्होंने ठहराव किया। शाम के समय शिव वंशज हड़सर के लिए रवाना हुए। जहां पर आधी रात तक पड़ाव डालने के उपरांत वे धन्छौ के लिए कूच करेंगे। शुक्रवार सुबह तड़के वे धन्छौ में होंगे।
विज्ञापन


जहां से अपने अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान करेंगे। 22 सितंबर को शुभ मुहूर्त में डल को तोड़ने की रस्म को पूरा किया जाएगा। इस दौरान डल तोड़ने की अगुवाई कार्तिक स्वामी के चेले करेंगे जबकि अन्य शिव चेले उनके पीछे रहेंगे। डल तोड़ने से पहले बलि प्रथा प्रचलित थी, लेकिन अदालत के आदेशों के बाद बलि प्रथा को बंद कर दिया गया है। अब डल को तोड़ने से पहले नारियल चढ़ाया जाता है। उसके बाद शिव चेले डल तोड़ने की प्रक्रिया को पूरा करते हैं। मणिमहेश चेला कमेटी के अध्यक्ष धर्म सिंह ने बताया कि संचुई के शिव वंशज 22 सितंबर को डल झील में पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें