फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 100 पदों के साक्षात्कार, 40 युवाओं ने लिया भाग, 28 को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के दुर्गम क्षेत्र पांगी में 100 पदों के लिए हुए साक्षात्कार में महज 40 युवाओं ने ही उपस्थिति दर्ज करवाई। इनमें से 28 युवाओं को सुरक्षा कर्मी के पद पर नौकरी मिली है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर की निजी कंपनी किलाड़ स्थित रोजगार उप कार्यालय में सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद भरने पहुंची थी, लेकिन पदों के मुकाबले आधे बेरोजगार युवा भी साक्षात्कार देने नहीं आए। 40 में से कंपनी ने 28 युवाओं का चयन किया है। जिन्हें कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिली है।
विज्ञापन


दो दिन तक कंपनी के अधिकारी पांगी में रहे और परिसर साक्षात्कार में युवाओं का चयन किया। जानकारी के अनुसार बुधवार को आयोजित साक्षात्कार में जहां 22 युवाओं ने भाग लिया तो वहीं, 15 युवाओं को नौकरी मिली जबकि वीरवार को 18 ही युवा परिसर साक्षात्कार में पहुंचे। इसमें से 13 युवाओं का चयन कंपनी ने किया। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से समय-समय पर परिसर साक्षात्कार का आयोजन किया जाता है ताकि बेरोजगार युवाओं को नौकरी के लिए दर-दर न भटकना पड़े, लेकिन पांगी में उम्मीद के मुताबिक युवाओं ने परिसर साक्षात्कार में भाग नहीं लिया। ऐसे में कम ही युवा चयनित हुए। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि पांगी में दो दिवसीय परिसर साक्षात्कार में 28 बेरोजगारों को नौकरी मिली है। भविष्य में भी बेरोजगारों के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें