फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पेंशनरों की लंबित देनदारियां चुकाए सरकार, टनल निर्माण में लाए तेजी

Thu, 15 Oct 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की बैठक में 11 प्रस्ताव पारित, पेयजल बिलों और गौवंश हत्या का मुद्दा भी उठा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ चंबा की बैठक वीरवार को रावी व्यू कैफे में मुख्य सलाहकार जर्म सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित वित्तीय देनदारियों, पेयजल बिलों में अनियमितता, गोवंश के अवशेष मिलने और जिले की टनल परियोजनाओं सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 11 प्रस्ताव पारित कर सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष मांगें उठाने का निर्णय लिया गया।
महासंघ ने वर्ष 2016 से संशोधित वेतनमान के वित्तीय लाभ, अवकाश नकदीकरण, पेंशन कम्युटेशन और जुलाई 2023 से महंगाई भत्ते की पांच किस्तों के एरियर का भुगतान जल्द करने की मांग उठाई। पेंशन कम्युटेशन को पुनः बहाल करने के लिए नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। जिले के करीब 18 पेंशनर संगठनों को साझा मंच पर लाने में महासंघ की भूमिका की सराहना की गई। इसका श्रेय प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. डीके सोनी के प्रयासों को दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में सिल्लाघराट में गोवंश के अवशेष मिलने की घटना की निंदा करते हुए आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई। पेयजल आपूर्ति और बिलों में अनियमितता को लेकर जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। महासंघ के अनुसार, आठ से नौ महीनों तक बिल जारी नहीं होने के बाद अब उपभोक्ताओं को 1200 रुपये से अधिक के बिल मिल रहे हैं।
विज्ञापन

महासंघ ने चंबा को प्रदेश के अन्य जिलों और पठानकोट से जोड़ने वाली प्रस्तावित टनल परियोजनाओं में तेजी लाने की मांग की। पांगी घाटी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली प्रस्तावित टनल का निर्माण जल्द शुरू करवाने का मुद्दा भी उठाया गया। इसके अलावा नए बस अड्डे से जिला मुख्यालय तक यात्रियों की सुविधा के लिए छोटी बसें या अन्य उपयुक्त वाहन चलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें