एडीसी ने अधिकारियों को अभिलेख और व्यवस्थाएं समय पर तैयार रखने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल स्थानीय निधि लेखा समिति के 24 अक्तूबर को प्रस्तावित चंबा दौरे की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
इसमें समिति के प्रवास के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं और विभागीय तैयारियों पर चर्चा की गई। अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि समिति के दौरे से संबंधित तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आवश्यक अभिलेख और जानकारी अद्यतन रखें, ताकि समिति के समक्ष विभिन्न विषयों से जुड़े तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित बनाने के लिए कहा। बैठक में एसडीएम भरमौर अजय सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण जीत सिंह, खंड विकास अधिकारी तीसा गोपाल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े। संवाद