फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छात्राओं ने गद्दी नृत्य से मचाया धमाल

Fri, 26 Dec 2025 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के डलहौजी में विंटर फेस्ट के  दौरान प्रस्तुति देती कलाकार।संवाद
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी के गांधी चौक पर विंटर कार्निवल के तहत दूसरी सांस्कृतिक संध्या पर खूब धमाल मचा। कार्यक्रम में एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डलहौजी की छात्राओं ने गद्दी नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

इस दौरान स्थानीय कलाकार अभिमन्यु ने पहाड़ी और हिंदी गीतों की झड़ी लगा दी। मंच का संचालन जगजीत आजाद ने किया। इस दौरान दिल्ली, झारखंड, यूपी और पंजाब के पर्यटकों ने विंटर कार्निवल में मंच पर पहुंचकर समां बांधा। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों ने पहाड़ी नाटी पर जमकर नृत्य किया, जिससे गांधी चौक का माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया। स्थानीय निवासियों ने पर्यटन को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया और इसे सराहनीय कदम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें