फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नाली में उतरा कार का अगला पहिया, लोगों ने उठाकर सड़क पर पहुंचाया

Sat, 08 Aug 2026 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बनीखेत (चंबा)। बनीखेत बाजार में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनी नाली में एक कार का अगला पहिया उतर गया। नाली का एक हिस्सा टूटा होने के कारण कार का पहिया वापस सड़क पर नहीं आ सका।
इससे कार फंस गई। कार में सवार श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कार के अगले हिस्से को उठाकर पहिया सड़क पर पहुंचाया। इसके बाद कार दोबारा चलने की स्थिति में आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मणिमहेश यात्रा के दौरान लंगर लगाने के लिए पंजाब से आए श्रद्धालु अपनी कार से बनीखेत बाजार पहुंचे थे। सड़क के किनारे कार खड़ी करने के लिए चालक ने जैसे ही वाहन को सड़क के किनारे किया, कार का अगला पहिया राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बनी नाली में उतर गया। नाली का एक हिस्सा टूटा होने के कारण पहिया उसमें फंस गया और कार आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद कार में सवार श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर कार के अगले हिस्से को उठाया और पहिए को नाली से बाहर निकालकर सड़क पर रखा। काफी प्रयास के बाद कार सड़क पर आ गई और श्रद्धालु अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके। वहीं, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के साइट इंजीनियर वरुण कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे नाली के टूटे हुए हिस्से को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें