फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनरक्षक ने जुजुराना को बचाया

विज्ञापन
हिमाचल राज्य पक्षी जुजुराणा के साथ वन अधिकारी के साथ टीम। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। विलुप्त हो रही प्रजाति और राज्य पक्षी जुजु राणा को परोथा गांव में वन रक्षक ने बाज के चुंगल से बचाया। राज्य पक्षी पहले से घायल था। जिसे बाज अपना शिकार बना रहा था। बीट डयूटी पर जा रहे वन रक्षक की अचानक उसके उपर नजर पड़ी, तो उसने तुरंत बाज को उड़ाकर जूजू राणा पक्षी को बचाया आ और उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया। जहां पर उसके जख्मों का ईलाज किया गया। वीरवार को उपचार के बाद पक्षी पूर्ण रूप से स्वस्थ हुुआ तो वन विभाग ने उसे परोथा गांव के साथ लगते जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन

सरा बीट के वरिष्ठ वनरक्षक सुरेश धीमान और वनकर्मी कैलाशो ने राज्य पक्षी को बाज का निवाला बनने से बचाया। इस पक्षी की प्रजाती विलुप्त होने की कगार है। इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए वन्य प्राणी विभाग कड़े कदम उठा रहा है। इसके शिकार पर भी पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। जूजू राणा को राज्य पक्षी का दर्जा प्राप्त है। ऐसे में जब वह घायल अवस्था में मिला तो विभागीय अधिकारियों ने उसके इलाज को लेकर पुख्ता प्रबंध किए। और उसे स्वस्थ बनाकर दोबारा उसी जंगल में छोड़ दिया।
वन मंडल अधिकारी चंबा अमित शर्मा ने बताया कि राज्य पक्षी जुजुराना को उपरोक्त बीट के वन रक्षक ने मरने से बचाया है। पक्षी अब बिलकुल स्वस्थ है। उसे परोथा गांव के साथ लगते जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें