फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: ... पानी की हर बूंद में छिपा बीमारी का डर

Mon, 20 Jul 2026 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकते हैं शहर में गंदी नालियों से गुजारे पेयजल पाइप
विज्ञापन

बारिश होने पर डूब जाते हैं गंदे पानी में, हल्की लीकेज होने पर पानी में घुल सकती है गंदगी
पाइपों पर जम चुकी है गंदगी, शहर के सभी वार्डों में देखे जा सकते हैं नालियों में दबे पाइप
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर में गंदी नालियों से गुजरने वाले पेयजल पाइप कभी लोगों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। बारिश होने पर पाइप गंदे पानी में डूब जाते हैं। कई जगह सीवरेज की गंदगी इन पाइपों के ऊपर बहती रहती है।
यदि हल्की सी लीकेज हो जाए तो पीने का पानी दूषित होने में देर नहीं लगेगी। हैरानी की बात है कि जल शक्ति विभाग सबकुछ देखने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं कर रहा है। इसका खामियाजा शहर के लोगों को अपनी सेहत से चुकाना पड़ सकता है। शहर के 11 वार्ड हैं। शायद ही कोई ऐसा वार्ड होगा जहां गंदी नालियों के बीच से पेयजल पाइप न गुजर रहे हों। बरसात के मौसम में विभाग लोगों को टंकियां साफ रखने की हिदायत देता है। इन नालियों में बहने वाली गंदगी की तरफ ध्यान नहीं देता। गंदी नालियों में डूबे रहने वाले पाइपों पर भी गंदगी जम चुकी है। समय रहते नालियों से पेयजल पाइप नहीं हटाए तो आने वाले समय में ये बीमारी का कारण भी बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो लोग अपने घरों में नलकों से पीने का पानी भर रहे हैं, वे नाली से गुजरने वाले पाइपों की हालत देख लें तो शायद ही उस पानी को पी पाएं। - संजय शर्मा


वर्षों पहले पेयजल पाइप शहर में डाले गए थे तब सीवरेज की व्यवस्था नहीं थी। अब नालियों के साथ चैंबर बने हैं। ये लीक होते रहते हैं। - शम्मी कुमार


शहर वासी सबसे अधिक पानी का बिल अदा करते हैं। बावजूद इसके उन्हें पीने के लिए बेहतर पानी की व्यवस्था नहीं है। - मनु ठाकुर


पेयजल पाइप गंदी नाली से हटाकर साफ जमीन से गुजारने चाहिए ताकि नाली में बहने वाली गंदगी का असर पीने के पानी पर न पड़े। - रिंकू

शहर में पुराने पेयजल पाइपों को बदलने के लिए सरकार को प्रस्ताव बनाकर भेजा है। बजट मिलने पर पाइपों को नए सिरे से बिछाया जाएगा। विभाग शहर वासियों को साफ पानी मुहैया करवा रहा है। - जितेंद्र शर्मा, अधिशासी अभियंता, जल शक्ति विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें