फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जिले को मिलीं दो नई एंबुलेंस, मरीजों को टांडा-शिमला पहुंचाने में नहीं होगी परेशानी

Mon, 13 Oct 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के मरीजों को बेहतर चिकित्सकीय सहायता पहुंचाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम उठाते हुए प्रदेश सरकार ने दो नई लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस चंबा भेजी हैं। इससे अब जिले में कुल तीन एंबुलेंस उपलब्ध हो गई हैं।
विज्ञापन

पूर्व में मरीजों को टांडा मेडिकल कॉलेज या आईजीएमसी शिमला भेजने के दौरान एंबुलेंस उपलब्ध न होने की समस्या अकसर सामने आती थी। हाल ही में सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को टांडा पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की प्रतीक्षा करना पड़ी, जिसके कारण चार घंटे की देरी हुई और उसी में एक युवक की मृत्यु हो गई। यह घटना स्थानीय लोगों और स्वास्थ्य विभाग के बीच कई दिनों तक चर्चा का विषय बनी रही।
अब इन दो नई लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस आने से यदि एक समय पर दो-तीन मरीजों को रेफर करना हो तो उन्हें एंबुलेंस की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। चंबा की लगभग पौने छह लाख जनसंख्या इस सुविधा से लाभान्वित होगी। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर ने बताया कि ये एंबुलेंस विशेष रूप से गंभीर स्थिति वाले मरीजों को रेफर करने का कार्य करेंगी। इन वाहनों में आवश्यक उपकरण और सुविधाएं उपलब्ध होंगी, ताकि मरीजों को तुरंत और सुरक्षित उपचार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें