फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दस दुकानों से 13 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त, पॉलिथीन के इस्तेमाल पर लगाया जुर्माना

Mon, 13 Oct 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में निरीक्षण के दौरान सिलेंडर का जब्त करती खाद्य  एवं आपूर्ति विभाग की टीम।संवाद
विज्ञापन
चंबा। शहरी क्षेत्र के ढाबों और दुकानों में घरेलू गैस सिलिंडर के उपयोग पर जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को औचक निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने दस दुकानों से 13 घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए। साथ ही चार दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलिथीन रखने के मामले में 4,000 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

विभागीय टीम के निरीक्षण के दौरान शहर के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। जानकारी के अनुसार विभागीय टीम ने शहर स्थित मुख्य बाजार समेत हरदासपुरा, जुलाहकड़ी, मुगला और करियां में दुकानों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए गए। साथ ही पॅालीथीन की बरामदगी पर जुर्माना भी दुकानदारों को किया। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने निर्देशित किया है कि दुकानदार नियमों की पालना करें और प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करें। विभागीय टीम ने चेताया है कि भविष्य में ओर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


औचक निरीक्षण के दौरान दस दुकानों से 13 सिलिंडर बरामद किए गए है। विभाग की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। करण, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें