खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार के झील मैदान को दलदल बना रहा लीक हो रहा पेयजल पाइप जल शक्ति विभाग ने दुरुस्त कर दिया है। अब पानी की वजह से मैदान में किसी प्रकार का दलदल नहीं होगा। कई दिन से यहां पानी व्यर्थ बह रहा था। इससे पर्यटक फिसल रहे थे। इस मुद्दे को अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। अब जल शक्ति विभाग हरकत में आया है।
स्थानीय निवासी राजीव कुमार, विशाल, सुनील कुमार, हंसराज और केवल ने समस्या का समाधान करने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता और अमर उजाला का आभार प्रकट किया है। विभाग के अधिशासी अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि लीक हो रहे पाइप को ठीक करवा दिया गया है।