फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नगर परिषद की खराब सड़कों की हालत में 50 लाख से होगा सुधार

Wed, 25 Mar 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्रालय ने नगर परिषद चंबा के लिए जारी किया बजट
विज्ञापन

लंबे समय से सड़कों की मरम्मत न होने से काफी बदतर हो चुकी है हालत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद के 11 वार्डों में सड़कों की दयनीय हालत को सुधारा जाएगा। इसके लिए शहरी विकास मंत्रालय ने 50 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।
जल्द नगर परिषद इस धनराशि से क्षतिग्रस्त सड़कों की हालत सुधारने का कार्य शुरू करेगी। शहर में सड़कों की हालत इन दिनों काफी खस्ता हो चुकी है। वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। गड्ढों की भरमार है और तारकोल उखड़ चुकी है। बारिश के दौरान पैदल चलना ओर भी मुश्किल हो जाता है। गड्ढों में पानी भरने से राहगीरों पर छींटे गिरने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में सड़कों की मरम्मत के लिए 50 लाख की धनराशि जारी होना शहर वासियों के लिए राहत की बात है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों की कच्ची सड़कों को पक्का करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं लेकिन शहर के लोग अपने क्षेत्र की सड़कों की दशा देख काफी चिंतित थे। अब इन सड़कों की हालत भी सुधरने वाली है। आने वाले समय में इन सड़कों पर एक भी गड्ढा नजर नहीं आएगा। शहर वासियों में हरीश कुमार, विनोद कुमार, चमन सिंह, योगराज, केवल, सुरेंद्र और भाग सिंह ने बताया कि शहर की सड़कों की हालत में सुधार होना काफी जरूरी है। अन्यथा आने वाले समय में दुर्घटनाओं की संभावना भी बढ़ जाएगी। नप की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि शहर की सड़कों की मरम्मत के लिए शहरी विकास मंत्रालय ने 50 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। इससे सड़कों की हालत को सुधारा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें