फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खराब बस की मरम्मत के लिए मेकेनिक लेकर जा रही दूसरी बस भी रास्ते में हांफी

Wed, 25 Mar 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
घरजिंडू से चंबा मार्ग पर खराब निगम की बस की मिली थी सूचना
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 1:50 बजे तेलका बाजार के बीचोंबीच हांफ गई बस
ग्रामीणों, दुकानदारों ने खराब बस को धक्का लगा किया सड़क किनारे

संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। तेलका बाजार में बुधवार दोपहर के समय उस समय अजीब स्थिति बन गई जब खराब बस को ठीक करने के लिए मेकेनिक लेकर जा रही दूसरी बस ही खराब हो गई। घरजिंडू-चंबा मार्ग पर तकनीकी खराबी आने से खराब बस को ठीक करने के लिए निगम प्रबंधन ने इस बस में मेकेनिक भेजे थे।
बुधवार दोपहर 1:50 बजे तेलका बाजार के बीचोंबीच बस खराब होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाजार में करीब 20 मिनट तक खराब बस के खड़ा रहने से वाहनों की कतार लग गई। इससे दुकानदारों और राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। निगम की बस को स्थानीय लोगाें, दुकानदारों ने धक्का मारकर सड़क के किनारे पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित कुमार, कन्हैया राम, प्रकाश चंद, राकेश कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार और हरीश कुमार ने बताया कि परिवहन निगम की खटारा बसें लोगों के लिए जी का जंजाल बनती नजर आ रही हैं। बसों के बीच राह हांफने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को हर पल चिंता सताती रहती है कि कहीं यह बस खराब न हो जाए। लोगों ने निगम प्रबंधन से बसों की तकनीकी जांच करने के बाद ही रूटों पर बसों को भेजने की बात कही है। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि बस के बीच राह खराब होने की सूचना मिली है। मेकेनिक को मौके पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें