फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने किया शिलान्यास, शुरू नहीं हो पाया सिविल अस्पताल का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सिविल अस्पताल सलूणी के भवन का निर्माण मुख्यमंत्री के शिलान्यास करने के उपरांत भी शुरू नहीं हो पाया है। छह महीने पहले मुख्यमंत्री ने बनीखेत से सिविल अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास किया था। उस दौरान लोगों को आश्वासन दिया गया था कि जल्द ही सलूणी में सिविल अस्पताल बनेगा, जिसमें पचास बेड की व्यवस्था होगी। छह महीने बीतने के बाद भी अभी तक सिविल अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसको लेकर विकास खंड सलूणी के लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि सिविल अस्पताल बनने से जहां बेड की संख्या बढ़ेगी, इसके साथ अस्पताल में मरीजों को ओर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। सरकार शिलान्यास के बाद भी भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं करवा पाई है। इससे सरकार व विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ रही है।
विज्ञापन

सलूणी की एक दर्जन पंचायतों के लोगों में सिविल अस्पताल की घोषणा होने के बाद खुशी की लहर थी। निर्माण कार्य शुरू न होने से ऐसा लग रहा है कि लोनिवि ने अधूरी औपचारिकताओं से ही सिविल अस्पताल का शिलान्यास करवा दिया।
दस करोड़ की डीपीआर बनाकर स्वीकृति को भेजी
लोनिवि के अधिशासी अभियंता एसके चंदेल ने बताया कि दस करोड़ की डीपीआर बनाकर स्वीकृति को भेजी है। मंजूरी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से की बात
भाजपा जिला अध्यक्ष डीएस ठाकुर ने बताया कि वह इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से बात कर चुके हैं। जल्द ही सिविल अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें