फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सदस्यों की टीम करेगी बस दुर्घटना के कारणों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसा(चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर बुधवार को कॉलोनी मोड़ के समीप हुए बस हादसे की जांच तीन सदस्यीय टीम करेंगी। एसडीएम चुराह तीन सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे। टीम सात दिनों के भीतर हादसे की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। वहीं, दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज चंबा से तीन घायलों को टांडा के लिए रेफर किया। दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांवों के श्मशानघाटों पर किया गया। विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने वीरवार सुबह मेडिकल कॉलेज चंबा में पहुंच कर घायलों का कुशलक्षेम पूछा।
विज्ञापन

उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को घायलों के उपचार में कोई कसर न छोड़ने के आदेश दिए। जिला प्रशासन के आदेशों पर एसडीएम की अगुवाई में तीन सदस्यों की जांच टीम गठित की है। जिसमें एसडीएम टीम का अध्यक्षता करेंगे। टीम दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाकर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके बाद ही दुर्घटना के पीछे रहे कारणों से पर्दा उठेगा।
बस दुर्घटना में घायल नौ लोगों को सिविल अस्पताल तीसा में उपचार देने के उपंरात मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। जहां से घायल डाको देवी पत्नी बोधराज, विशांत पुत्र बजर सिंह और होमदेई पत्नी रूप सिंह को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
विज्ञापन

उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि दुर्घटनाओं की जांच करने के लिए तीन सदस्यों की टीम गठित कर दी गई है। टीम जांच कर बस हादसे के सही कारणों का पता लगाकर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें