फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मेले में भीड़ से थमी शहर की रफ्तार, पुलिस ने बंद की जीरो प्वाइंट से वाहनों की आवाजाही

Thu, 07 Aug 2025 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मिंजर मेले के चलते शहर के मुख्य चौक पर लगा वाहनों का जाम।संवाद
विज्ञापन
चंबा। मिंजर मेले के दौरान कारोबार ने तो रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन शहर की रफ्तार थम गई है। बड़ी संख्या में खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों के कारण जाम की समस्या को देखते हुए वीरवार को पुलिस प्रशासन की ओर से भरमौर चौक जीरो प्वाइंट से शहर में आने वाले वाहनों पर रोक लगा दी है। हालांकि दोपहिया और आपातकालीन वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं किए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को शाम करीब 6:30 बजे के बाद शहर में वाहनों के पहिये जाम हो गए थे। करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। इससे लोगों को काफी परेशानियां पेश आईं। अब दोबारा जाम की समस्या विकराल न हो, प्रशासन ने पहले ही व्यवस्था कर ली है। जैसे ही शहर के भीतर वाहनों की संख्या में कमी होगी, भरमौर चौक जीरो प्वाइंट से चौपहिया वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी जाएगी।

शाम के समय शहर में जाम न लगे, इसलिए चौपहिया वाहनों को भरमौर चौक जीरो प्वाइंट के समीप रोका गया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। शिवानी मेहला, एएसपी चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें