फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आदेश दरकिनार कर सजाई जा रहीं रेहड़ियां

Sun, 28 Dec 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के मुख्य बाजार में पोस्ट ऑफिस के पास बिना परमिट की रेहड़ी-फड़ियां सजाई जा रही हैं। हैरानी की बात तो यह है कि रेहड़ी-फड़ी धारक नगर परिषद और प्रशासन ने आदेशों को ठेंगा दिखाकर छुट्टी वाले दिन दुकानदारी सजा रहे हैं। इससे आवाजाही करने वाले लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

एक तरफ कसाकड़ा की ओर से दोपहिये वाहनों की आवाजाही भी इसी रास्ते से हो रही है, जबकि नगर परिषद ने इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई है। दूसरी तरफ दोपहर 12:30 बजे यहां भी रेहड़ियां सजी रहीं। नगर परिषद ने कई बार चालान काटा और जुर्माना वसूला, लेकिन इसके बाद भी नियमों की अनदेखी जारी रही।
दो माह में नगर परिषद करीब तीन से चार बार शहर में निरीक्षण करके रेहड़ी-फड़ी धारकों के चालान काट चुकी है जुर्माना भी वसूला है, साथ ही हिदायत भी दी है। बावजूद इसके एक दिन तक ही रेहड़ी हटती दूसरे दिन फिर रेहड़ी सजी दिखाई देती है। वहीं, एक तरफ नगर परिषद अवैध रेहड़ी-फड़ी धारकों के खिलाफ शिकंजा कसने की बात कहती है तो दूसरी तरफ जब्त की गईं अवैध रेहड़ियां धारकों को वापस कर देती है।
विज्ञापन

मामला ध्यान में लाया गया है। बिना परमिट के रेहड़ी फड़ी धारकों को पहले भी चेतावनी दी है। दोबारा से शहर का निरीक्षण करके प्रशासन के सहयोग से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। नीलम नैयर, अध्यक्ष, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें