फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सियुर पुल का टूटा फट्टा, मालवाहक वाहन फंसा

विज्ञापन
गरिमा-मच्छैतर मार्ग पर सियुर पुल के बीचोंबीच फटटा टूटने से फंसा वाहन।
विज्ञापन
चंबा। गरिमा-मच्छैतर मार्ग पर सियुर पुल का फट्टा टूटने से सामान से लदा पिकअप वाहन पुल के बीच फंस गया। गनीमत ये रही कि पुल का फट्टा टूटने से किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। यह घटना वीरवार शाम 4:00 बजे की है। खबर लिखे जाने तक वाहन से सामान निकालकर उसे खाली करने का क्रम जारी था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सियुर में नए पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में लोगों को वर्तमान समय में जर्जर हो चुके लकड़ी के पुल से ही आवाजाही करनी पड़ रही है। वीरवार शाम के समय सामान से लदा पिकअप वाहन पुल को पार करने लगा। पुल के बीचोबीच पहुंचने पर अचानक पुल का एक फट्टा टूटने से वाहन का टायर उसमें फंस गया। इससे पलभर के लिए चालक की सांसें भी हलक में अटक गईं। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर पिकअप वाहन से सामान निकालकर दूसरे छोर पर पहुंचाया। इसके बाद वाहन को पुल से गुजारने का क्रम आरंभ किया गया।
विज्ञापन

भरमौर के एडीएम कुलवीर सिंह ने बताया कि जानकारी ली जा रही है। वाहन में अधिक सामान लोड करने के कारण इस प्रकार की समस्या पेश आई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें