फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नहीं मिला डिब्बे में फंसा भालू, वन विभाग की टीम लौटी

Thu, 20 Nov 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के म​​णिमहेश में भालू की तलाश के लिए गलेशियर से गुजरती रेस्क्यु टीम।स्रोत विभाग
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश की डल झील के पास टिन के डिब्बे में सिर फंसाने वाले भालू को वन विभाग की टीम ढूंढ नहीं पाई और अब वापस लौट आई है। डल झील से लेकर आसपास के इलाके में सर्च करने के उपरांत भी टीम को भालू नहीं मिला। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि भालू के सिर से डिब्बा निकल गया होगा।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग की तरफ से भालू को सुरक्षित निकालने के लिए दो रेंज अफसर, वन रक्षक, वन मित्र और वेटनरी डॉक्टर के साथ भालू को बेहोश करने के लिए ट्रेंकुलाइजर गन भी भेजी गई थी, लेकिन उन्हें मणिमहेश मार्ग के किसी भी पड़ाव में भालू का सुराग नहीं मिला।
एक दिन तक टीम ने डल झील के आसपास सर्च अभियान चलाया। बर्फ और कड़ाके की ठंड में यह टीम भालू की तलाश में हर उस जगह गई, जहां पर भालू मिलने की संभावना थी, लेकिन सभी जगह तलाश करने के उपरांत भी भालू नहीं मिल पाया। उधर, वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ कुलदीप जम्वाल ने बताया कि डल झील से टीम बुधवार रात को वापस भरमौर पहुंची। भालू का जो वीडियो है, वह पुराना है, इसलिए टीम को कहीं पर भालू का सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें