फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सात घंटे ठप रहीं दूरसंचार सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में वीरवार को बीएसएनएल की सेवाएं सात घंटे तक बंद रहीं। दूरसंचार सेवाएं बंद रहने से विभिन्न सरकारी और निजी कार्यालयों में कामकाज करवाने के लिए पहुंचे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उपायुक्त और जिला दंडाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के कार्यालयों में कामकाज करवाने के लिए जिले के दूरदराज के गांवों से लोग पहुंचते हैं लेकिन शहर में आए दिन दूरसंचार सेवाएं गड़बड़ाने से लोगों को परेशानी हो रही है।
वीरवार को सुबह 8:00 बजे दूरसंचार सेवाएं बंद पड़ गईं। दूरसंचार सेवा बंद होने से लोग जहां मोबाइल पर अपनों से बात नहीं कर पाए तो वहीं विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कामकाज भी ठप पड़ गया। दोपहर तक दूरसंचार सेवाएं सुचारु न होने से कई ग्रामीणों को निराश होकर अपने घरों को लौटना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों राकेश कुमार, प्रकाश चंद, अंबिया राम और प्रमोद कुमार ने बताया कि शहर स्थित विभिन्न कार्यालयों में दूरसंचार सेवाएं बंद होने से उनके दस्तावेज नहीं बन पाए। बीएसएनएल के सहायक अभियंता पवनदीप डोगरा ने बताया कि द्रड्डा के पास तकनीकी खराबी के कारण दूरसंचार सेवाएं बंद हो गई थीं। दोपहर बाद 3:00 बजे सेवाएं बहाल करवा दी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें