चंबा पुलिस मैदान बारगाह में कॉलेज की एथलेटिक्स मीट के दौरान दौड़ लगाते धावक।संवाद
चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में आयोजित राजकीय महाविद्यालय चंबा की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की 5,000 मीटर दौड़ में तेज सिंह ने पहला, अर्जुन ने दूसरा और मनोज ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वीरवार को इस प्रतियोगिता की 1,500 मीटर दौड़ में सुशील ने पहला, तेज सिंह ने दूसरा और राजिंद्र ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में पल्लवी ने पहला, पल्लू ने दूसरा और मेघा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
800 मीटर में सुशील कुमार ने पहला, राजिंद्र ने दूसरा और किशोरी लाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में पुुरुष वर्ग में तन्मय और महिला वर्ग में अनीता पहले स्थान पर रही। लंबीकूद में शुभम और राधिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में शुभम और महिला वर्ग में सलीमा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर दौड़ में अंशुल कुकरेजा ने पहला, कृष जयसवाल ने दूसरा और दीपक ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह महिला वर्ग में राधिका, बिंदिया और अनीता क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। प्राचार्य डॉ. मदन गुलेरिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुख्यातिथि ने कहा कि लग्न से काम करें, सफलता आपके कदम चूमेगी। ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग खेल के मैदान में करें। खेल के क्षेत्र में भी अच्छा मुकाम हासिल किया जा सकता है। खेलों से चरित्र और व्यक्तिगत विकास होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क व स्वस्थ मन निवास करता है। अंत में मुख्यातिथि ने विजेताओं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन प्रो. अविनाश और प्रो. सचिन ठाकुर ने किया।