चंबा में जुलाहकड़ी के पास एनएच पर पड़े गड्र्रढो पर तारकोल बिछाने में जुटे विभाग के कर्मचारी।संव
चंबा। भरमौर चौक से नेशनल हाईवे की मरम्मत का कार्य वीरवार को शुरू हो गया है। इससे वाहन चालकों समेत राहगीरों ने राहत की सांस ली है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने एक दिन पहले एनएच की हालत का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और स्थिति को लेकर लाइव रिपोर्ट अमर उजाला में प्रकाशित की।
इसके परिणाम स्वरूप प्रशासन और एनएच प्राधिकरण की नींद टूटी और गड्ढों को भरने का कार्य शुरू हुआ। आने वाले दिनों में वाहन चालकों को एनएच पर गड्ढों की वजह से वाहनों में हिचकोले नहीं खाने होंगे। साथ ही इन गड्ढों के कारण वाहनों और सवारों की सेहत पर भी कोई बुरा असर नहीं पड़ेगा।
वाहन चालक में अशोक कुमार, संजय कुमार, नरेंद्र, विनोद कुमार, केवल, सुरेश और योगराज ने एनएच की हालत सुधारने के लिए जिला प्रशासन और अमर उजाला का आभार प्रकट किया है। उधर, एनएच प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता मीत कुमार ने बताया कि एनएच के गड्ढों को भरने का कार्य जल्द पूरा किया जाएगा।
चंबा में जुलाहकड़ी के पास एनएच पर पड़े गड्र्रढो पर तारकोल बिछाने में जुटे विभाग के कर्मचारी।संव