चुवाड़ी (चंबा)। विकास खंड भटियात के टुंडी में मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पूर्व विधायक विक्रम जरयाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान कबड्डी के फाइनल मैच में पुरुष वर्ग में समोट टीम ने बीटी स्टनर को 40-36 से हराकर खिताब जीता।
वॉलीबाल का फाइनल मुकाबला चुवाड़ी और कामला के बीच खेला गया। चुवाड़ी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कामला की टीम को 2-1 से पराजित किया। 800 मीटर दौड़ में प्रिंस प्रथम, राहुल द्वितीय और नमन ने तृतीय स्थान हासिल किया। ऊंची कूद में केशव ने प्रथम, हन्नी ने द्वितीय और मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में अभिनव प्रथम, गौरव द्वितीय और पंकज ने तृतीय स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि को मेरा युवा भारत कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय स्वयंसेवी मनीष ठाकुर ने बैच, टोपी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। मनीष ठाकुर ने बताया किकार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।