चंबा। जिले में टीजीटी से प्रवक्ता बने अध्यापकों के ज्वाइनिंग न देने पर उनकी पदोन्नति पर खतरा मंडरा रहा है। उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने स्पष्ट किया है ये अध्यापक पदोन्नति के बाद ज्वाइनिंग नहीं देते हैं तो उनकी पदोन्नति रद्द की जा सकती है। विभाग ने इन शिक्षकों को एक सप्ताह का समय दिया है।
इस अवधि के बाद भी अगर ये अध्यापक ज्वाइनिंग नहीं देते हैं तो उनकी जगह वेटिंग लिस्ट के अध्यापकों को पदोन्नत किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जिले में 65 टीजीटी अध्यापकों को स्कूल प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति मिली है। इन 65 में से 43 पदोन्नत शिक्षकों ने निर्धारित स्टेशनों में अपनी ज्वाइनिंग दे दी है, जबकि 22 शिक्षक ऐसे हैं, जो बताए गए स्कूलों में ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। विभाग ने ज्वाइनिंग न देने वाले शिक्षकों की सूची तैयार कर ली है।
पदोन्नत 22 शिक्षकों ने ज्वाइन नहीं किया है। इन अध्यापकों को एक सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद उनकी पदोन्नति रद्द भी की जा सकती है। भाग सिंह, उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा