फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: प्राथमिक विंग को प्रिंसिपल के अधीन लाने का शिक्षकों ने किया विरोध

Fri, 26 Sep 2025 05:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा

सार

बनीखेत में प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार के स्कूल पुनर्गठन प्रस्ताव का विरोध किया। संघ ने चेतावनी दी कि यदि निर्णय पर पुनर्विचार नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। शिक्षकों ने इस बदलाव को अधिकारों और बच्चों के विकास के लिए हानिकारक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार से निर्णय पर दोबारा विचार करे अन्यथा संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ ने वर्चुअल तरीके से की बैठक, संघ के प्रधान ने की अध्यक्षता
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। सरकार की ओर से प्राथमिक विंग को प्रिंसिपल के अधीन लाने के प्रस्ताव का प्राथमिक शिक्षक संघ ने कड़ा विरोध में किया है। संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्राथमिक विंग के ढांचे के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ मंजूर नहीं की जाएगी। संघ ने साफ कर दिया है कि सरकार इस निर्णय पर पुन: विचार करें। अन्यथा संघ इस निर्णय के विरोध में आंदोलन का मार्ग अपनाने के लिए बाध्य होगा।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के बैठक वर्चुअल माध्यम से हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान योगराज ठाकुर ने की। बैठक में प्रदेश सरकार की ओर से प्राथमिक स्कूलों को कांप्लैक्स व्यवस्था में लाने का प्राथमिक शिक्षक संघ बनीखेत ने कड़ा विरोध किया है। उन्होंने इस प्रस्ताव के विरोध में कड़ा एतराज जताया है। संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्राथमिक विंग के ढांचे के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस प्रकार की व्यवस्था से बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ साथ प्राथमिक शिक्षकों के अधिकारों एवं स्वायत्तता पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। साथ ही शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया भी प्रभावित होगी। बैठक में सर्व सम्मति से ये प्रस्ताव पारित किया गया की प्राथमिक विंग की पूर्व संरचना को जारी रखा जाए, सरकार इस निर्णय पर फिर से विचार करे। अन्यथा, संघ इस निर्णय के विरोध में आंदोलन का मार्ग अपनाने के लिए बाध्य होगा। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरिंदर सिंह पठानिया, महासचिव रवि भारद्वाज, कोषाध्यक्ष शाम सिंह, महालेखाकार जोगिंदर कुमार, उपप्रधान त्रिलोक, अजय कुमार राणा, नारद ठाकुर, शाम लाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें