फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: छह दिन पहले खुला रोड, अब तक होली नहीं पहुंच रही निगम की बस

Fri, 26 Sep 2025 04:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा

सार

चंबा के होली क्षेत्र में आपदा के बाद छह दिन बीतने पर भी एचआरटीसी बस सेवा शुरू नहीं हुई है। इससे यात्रियों को निजी बसों और टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में इस देरी को लेकर रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचआरटीसी की बस शुरू न होने से यात्रियों को पेश आ रहीं दिक्कतें
विज्ञापन

लोग बोले, निजी बसों और टैक्सियों में सफर करने को मजबूर, जल्द शुरू कि जाए बस

मार्ग की क्लीयरेंस को लेकर निगम को जारी किया है पत्र : अजय शर्मा

संवाद न्यूज एजेंसी

होली (चंबा)। आपदा के बाद खड़ामुख-होली मार्ग बहाल हुए छह दिन का समय बीत चुका है। मगर अभी तक एचआरटीसी बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि निगम की बस सेवा शुरू न होने से उन्हें निजी बसों और टैक्सियों के जरिए आवाजाही करनी पड़ रही है।
हैरानी की बात तो यह है कि लोक निर्माण विभाग ने भी रोड क्लीयरेंस प्रमाण पत्र जारी कर दिया है। मगर अभी तक निग की ओर से बस सेवा शुरू नहीं की गई है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। लोगों में अमित कुमार, बैली राम, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, हर्षित कुमार, अरूण कुमार, काका राम का कहना है कि भारी बारिश के चलते सड़क खराब हो गई थी। लोक निर्माण विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद मार्ग बहाल कर दिया है। मगर अभी तक निगम की बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि जल्द से जल्द होली के लिए एचआरटीसी बस सेवा शुरू की जाए। ताकि, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
विज्ञापन
विज्ञापन




एचआरटीसी को रोड क्लीयरेंस का पत्र भेज दिया है। छह दिन पहले मार्ग बड़े वाहनों के लिए खोल दिया गया है। -अजय शर्मा, कनिष्ठ अभियंतालोक निर्माण विभाग

इनसेट

मामला ध्यान में है। आपदा के बाद योजनाबद्ध तरीके से सभी रूटों पर गाड़ियां भेजी जा रही हैं। होली के लिए भी जल्द ही बस सेवा शुरू की जाएगी। -शुगल सिंह, डीडीएम चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें