फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशालाओं में व्यस्त, विद्यार्थी कक्षाओं में मस्त

Sun, 03 Dec 2023 10:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा के सरकारी स्कूलों में अध्यापकों का प्रशिक्षण कार्यशालाओं में व्यस्त होना विद्यार्थियों की पढ़ाई को प्रभावित कर रहा है। इतना ही नहीं, जिन स्कूलों में सालाना परीक्षाएं चल रही हैं, वहां स्थिति चिंताजनक है। अध्यापकों के न होने से स्कूली बच्चे महज हाजिरियां लगाने तक ही कक्षाओं में पहुंच रहे हैं। हाजिरियां लगने के बाद पूरा दिन विद्यार्थी मस्ती करते ही नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि शीतकालीन स्कूलों में 6, 7 और 8 कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं तो जैसे-तैसे स्कूल प्रबंधन करवा रहे हैं। मगर शेष कक्षाओं के विद्यार्थियों की इन दिनों मौज चल रही है। ऐसे में शिक्षा विभाग का स्कूलों का बेहतरीन परीक्षा परिणाम देने गले का फांस बन सकता है। खैर, मौसम की मार और बजट देरी से आने का तर्क देकर अधिकारी अपना पक्ष रखकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। कुल मिला कर इस प्रकार की अव्यवस्था बच्चों का भविष्य संवारने की जगह पर अंधकारमय होता नजर आ रहा है।
जिला में वार्षिक परीक्षाओं के दौरान प्रत्येक विद्यालयों से एक से दो अध्यापकों के विभिन्न प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाओं में मशगूल होना अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों की मुसीबतों को बढ़ा रहा है। अध्यापकों के कार्यशालाओं में व्यस्त होने से बच्चों की पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

डाइट सरू के जिला समन्वयक सुमन कुमार मिन्हास ने बताया कि दो माह तक बारिश रहने के चलते लक्ष्य समयानुसार पूरा नहीं हो पाया है। इसके अलावा सरकार की ओर से करीब छह करोड़ के बजट देरी से आने से ये खर्च नहीं हो पाया है। बहरहाल, अध्यापकों के लिए प्रशिक्षण अनिवार्य होने के चलते ही कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें