फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हिमखंड गिरने से दो घंटे तक सचे जोत पर फंसी रही टैक्सी

Tue, 12 May 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा से पांगी जा रही टैक्सी में सवार थे आठ लोग, पीडब्ल्यूडी की जेसीबी ने खोला रास्ता
विज्ञापन

छोटा हिमखंड गिरने से बंद हो गया था मार्ग, पांगी से भी चंबा के लिए निकले पांच वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पांगी के लिए चंबा से रवाना हुई टैक्सी सचे जोत पर दो घंटे तक फंसी रही। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी समय रहते पहुंच गई और टैक्सी को निकाला।
टैक्सी में सवार आठ लोगों के चेहरे मुरझा गए थे। बर्फ के पहाड़ के बीच फंसी टैक्सी में सवार लोगों का पहले ठंड से बुरा हाल हो गया। उसके बाद उन्हें यह चिंता सताने लगी कि मार्ग नहीं खुला तो उन्हें रात भी काटनी पड़ सकती है। कुछ ही देर में पांगी की तरफ से एक जेसीबी पहुंच गई। मशीन से सड़क पर गिरी बर्फ को हटाया। यह बर्फ छोटा हिमखंड गिरने से सड़क पर गिरी थी। वहीं, पांगी की तरफ से भी पांच टैक्सियां भी चंबा के लिए सुरक्षित निकलीं। ये मार्ग खुलने के बाद वहां पहुंची थीं। यात्री शाम सात बजे किलाड़ पहुंचे।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा ने बताया कि सचे जोत के टॉप पर एक टैक्सी हिमखंड गिरने से फंसी थी। इसे सुरक्षित वहां से निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि जोत मार्ग को दो दिन पहले ही बर्फ काट कर यातायात के लिए बहाल किया गया है। कुछ स्थान ऐसे हैं जहां पर बर्फ खिसक कर सड़क में आ रही है। ऐसे स्थानों पर सुरक्षा के मद्देनजर मशीनों को नियुक्त किया गया है, ताकि कोई भी आपातकालीन परिस्थिति में तुरंत राहत कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने टैक्सी चालकों से भी अपील की है कि सुरक्षा को अपनाते हुए जोत मार्ग से आवाजाही करें।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें