फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बरात से लौट रही टैक्सी खाई में गिरी, चार लोग घायल

Wed, 11 Nov 2026 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पनहाणू के पास चालक ने खोया नियंत्रण, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाए घायल
विज्ञापन

सड़क की खस्ताहालत पर पंचायत प्रधान ने उठाए सवाल, पुलिस ने दर्ज किए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा/धरवाला। गैहरा वाया पियुहरा-मरौर-जिंउआ मार्ग पर बुधवार दोपहर बरात से लौट रही टैक्सी पनहाणू के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। टैक्सी करीब पांच खेत नीचे जाकर रुकी।
स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चारों लोग पियुहरा में शादी समारोह में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे पनहाणू के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और टैक्सी सड़क से नीचे लुढ़क गई। घायलों की पहचान रविंद्र, योगराज और पप्पू निवासी धुलाड़ा तथा अभिषेक निवासी जौवा पंचायत गैहरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही गैहरा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पियुहरा पंचायत प्रधान रोशन लाल ने सड़क की खस्ता हालत को हादसे की संभावित वजह बताया। उन्होंने कहा कि मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हैं। लोक निर्माण विभाग को कई बार अवगत करवाने के बावजूद सुधार नहीं हुआ। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें