फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-शक्तिदेहरा मार्ग पर सड़क हादसे में टैक्सी चालक की मौत

Tue, 06 Feb 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के श​क्तिदेहरा मार्ग पर ढांक से नीचे गिरने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। सवारियां छोड़कर घर लौट रहे टैक्सी चालक की ऑल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 48 वर्षीय भोगिंदर कुमार पुत्र लेफ्टिनेंट राजू निवासी गांव लोहा डाकघर सरोल तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है। वाहन गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भोगिंदर को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया, लेकिन चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह हादसा चंबा-शक्तिदेहरा मार्ग पर सोमवार रात करीब 11:00 बजे हुआ। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

भोगिंदर टैक्सी से करोड़ी में सवारियां छोड़कर वापस अपने घर लोहा आ रहा था। जुकियानी नाला के पास अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। इससे टैक्सी अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर दूसरी सड़क पर आ गई। वाहन गिरते ही चालक छिटककर दूसरी ओर जा गिरा। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचित किया। इसके बाद घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। यहां चिकित्सक ने चालक को मृत करार दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि ऑल्टो कार हादसे में चालक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें