कल्हेल बंजली मार्ग पर ढुलू मोड़ के पास पहाड़ी से टकराने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।
- फोटो : Chamba
चंबा। बंजली से डुल्लू सवारी छोड़कर कल्हेल जा रही टैक्सी की बीच रास्ते में अचानक ब्रेक फेल हो गई। गनीमत रही कि टैक्सी चालक ने सूझबूझ से गाड़ी को सुरक्षित स्थान देखकर पहाड़ी से टकरा दिया। इससे गाड़ी पहाड़ी से टकराकर रूक गई।
घटना में चालक को मामूली चोट आई हैं। जबकि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई। मगर गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। चालक ने समझदारी से जहां पर अपनी जान बचाई तो वहीं किसी भी वाहन या राहगीर को भी बचाया। अन्यथा ब्रेक फेल होने के बाद गाड़ी की चपेट में कोई भी वाहन या राहगीर आ सकता था।