खज्जियार (चंबा)। पर्यटन स्थल खज्जियार में अब पर्यटकों को वाइल्ड लाइफ एरिया एंट्री टैक्स देना होगा। इस संबंध में ईको टूरिज्म सोसायटी ने फैसला लिया।
अब पर्यटकों से पहले की तरह पार्किंग और ग्रीन टैक्स नहीं लिया जाएगा। बल्कि इस टैक्स को अब वाइल्ड लाइफ एरिया एंट्री टैक्स में परिवर्तित किया गया है। पार्किंग और ग्रीन टैक्स को खत्म करने के बाद अब ईको टूरिज्म सोसायटी ने वाइल्ड लाइफ एंट्री टैक्स वसूलने की शुरूआत है। जो पार्किंग की ग्रीन टैक्स की अपेक्षा कम है। ईको टूरिज्म सोसायटी द्वारा इस तरह का प्रयास करने का मकसद पर्यटकों को राहत देना है ताकि खज्जियार घूमने के लिए उन्हें ज्यादा पैसा ना खर्च करने पड़े।
वाइल्ड लाइफ एंट्री टैक्स के तहत फोर सीटर वाहन और पिकअप गाड़ी के लिए पचास, सूमो गाड़ी के लिए एक सौ रुपये, मिनी बस मैक्सी कैब के लिए 150 और बड़ी बसों के लिए दो सौ रुपये शुल्क तय किया है। पहले वसूला जा रहा पार्किंग और ग्रीन टैक्स अब निर्धारित टैक्स से काफी ज्यादा था। बड़ी बसों के लिए तीन सौ रुपये का भुगतान करना पड़ता था। गौरतलब है कि ईको टूरिज्म सोसायटी पहले पार्किंग और ग्रीन टैक्सी लेती थी। हालांकि खज्जियार में पर्याप्त पार्किंग नहीं है। पर्यटक ग्रीन टैक्स के लिए नहीं उलझते थे। लेकिन पार्किंग का शुल्क इसमें सम्मिलित होने पर पर्यटक बैरियर में तैनात कर्मचारियों से उलझ पड़ते थे। कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं।
बहरहाल अब ईको टूरिज्म सोसायटी ने नई व्यवस्था बनाई है। इसके तहत वाइल्ड लाइफ एरिया एंट्री टैक्स देना होगा। यह टैक्स खज्जियार की सुंदरता को बढ़ाने और पौधरोपण कर खर्च किया जाएगा।
वन्य प्राणी विभाग चंबा के उपमंडलाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि अब पार्किंग व ग्रीन टैक्स की जगह वाइल्फ लाइफ एरिया एंट्री टैक्स लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में प्रयास जारी हैं।