उपनिदेशक की अगुवाई में किया औचक निरीक्षण
स्कूल के रिकॉर्ड में नहीं मिली कोई लापरवाही
चंबा। उच्च शिक्षा विभाग चंबा की टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मैहला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल में तमाम व्यवस्थाओं की जांच की। साथ ही स्कूल का तमाम रिकॉर्ड भी खंगाला। निरीक्षण के दौरान कोई भी खामियां नहीं पाई गईं। इस दौरान टीम ने इसी तरह कार्य करने के बारे में निर्देशित किया। जानकारी के मुताबिक सुबह के समय उच्च शिक्षा विभाग चंबा की टीम उच्च शिक्षा उपनिदेशक भाग सिंह की अगुवाई में मैहला स्कूल पहुंची। उच्च शिक्षा उपनिदेशक ने स्कूल प्रबंधन की सराहना की। गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में व्यवस्था जांचने के लिए विभागीय अधिकारी औचक निरीक्षण करते हैं।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक भाग सिंह का कहना है कि स्कूल में औचक निरीक्षण किया गया। स्कूल में बेहतर व्यवस्था पाई गई। किसी प्रकार की खामी स्कूल में नहीं मिली। उन्होंने कहा कि स्टाफ को इसी तरह कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है।