फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में गिरने से युवक की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती बाट पंचायत में बाथरूम में गिरने से युवक की संदिग्ध मौत हो गई। वीरवार देर रात को बेसुध हालत में युवक को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही अस्पताल में पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही परिजनों से युवक की मौत के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान परिजनों ने युवक के बाथरूम में गिरने की बात कही। वहीं, पुलिस को उसकी मौत को लेकर संदेह है क्योंकि युवक को दो बार चिट्टे के साथ भी पकड़ा जा चुका है। इसको लेकर उसके खिलाफ चंबा थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस भी दर्ज हैं। इसलिए पुलिस उसकी मौत के पीछे किसी नशीली वस्तु के सेवन का भी संदेह जता रही है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के हवाले कर दिया।
उसकी मौत को लेकर जताए जा रहे संदेह के चलते पुलिस ने खून के सैंपल जांच के लिए मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग में दिए हैं। हालांकि, रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

एसपी अरुल कुमार ने बताया कि बाट पंचायत में युवक की संदिग्ध मौत हुई है। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें