फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-भरमौर एनएच पर दिनका घार से आगे फिसलन

Mon, 30 Dec 2024 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भरमौर नागरिक अस्पताल की और जाने वाले मार्ग से बर्फ हटाते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में दो दिन बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा है। आबादी वाले क्षेत्रों में लगभग एक से डेढ़ फीट तक बर्फबारी हुई है। इससे क्षेत्र में सड़कें भी बंद हो गई थीं। रविवार को मौसम साफ होने पर लोक निर्माण विभाग के कामगारों ने सड़कों को बहाल करने के लिए मोर्चा संभाल लिया।
विज्ञापन

उधर, धूप खिलते ही लोग अपने घरों की छतों से बर्फ हटाते नजर आए। पीडब्ल्यूडी के कामगार चंबा-भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग को दिनभर बहाल करने में जुटे रहे। इस दौरान कामगारों ने मार्ग को दिनका घार तक बहाल कर दिया। मगर उससे आगे फिसलन ज्यादा होने के कारण जेसीबी मशीन भी बर्फ को सड़क से नहीं हटा सकी।
भरमौर मुख्यालय को जोड़ने वाले सभी लिंक मार्ग बी बंद हैं। बड़े वाहन फिलहाल खड़ामुख तक ही पहुंच रहे हैं। पीडब्ल्यूडी मंडल भरमौर के सहायक अभियंता विशाल चौधरी ने बताया कि सड़कों से बर्फ हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें