फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: खज्जियार में सैलानियों ने एक-दूसरे पर फेंके बर्फ के गोले

Mon, 30 Dec 2024 05:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के ख​ज्जियार में बर्फबारी के बाद मौज मस्ती करते पर्यटक।संवाद
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल खज्जियार ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। रविवार को मौसम साफ होने पर भारी संख्या में पर्यटक खज्जियार में पहुंचे। यहां एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंककर जमकर मस्ती की। मिनी स्विट्जरलैंड खज्जियार की बर्फ से लकदक वादियों में सैलानियों ने खूब फोटोग्राफी की।
विज्ञापन

खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग बंद होने के कारण सैलानी वाया चंबा होकर खज्जियार पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की एकाएक खज्जियार की ओर रुख करने से चंबा-खज्जियार मार्ग पर वाहनों का जाम भी लगता रहा। ताजा बर्फबारी के बाद खज्जियार के होटल कारोबारियों के मुरझाए चेहरे खिल उठे हैं।
क्योंकि सैकड़ों सैलानी परिवार सहित बर्फबारी का आनंद लेने यहां पहुंचे। होटल कारोबारियों को बर्फ में अठखेलियों के लिए आगामी दिनों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से मंदी की मार से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। सैलानियों ने नाच-गाकर बर्फबारी का आनंद लिया। इस दौरान कई सैलानियों ने घुड़सवारी करते भी दिखे। शाम के समय ठंड बढ़ने पर सैलानी होटलों के कमरों में दुबक गए।
विज्ञापन

लगभग दस प्रतिशत सैलानी होटल में ठहर रहे है। पार्किंग भी सैलालियों के वाहनों से बुक रही। नए साल आने से पहले पर्यटन स्थल खज्जियार पर्यटकों के उमड़ने से होटल कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें