फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: जेआरएफ उत्तीर्ण करने वाले सन्नी को किया सम्मानित

Wed, 15 Apr 2026 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन, प्राचार्य ने किया पुरस्कृत
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र बड़ग्रां के रहने वाले हैं सन्नी, स्व अध्ययन से पाई सफलता

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा में सम्मान समारोह हुआ। इस दौरान नेट-जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) विद्यार्थी सन्नी देयोल को प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

सहायक आचार्य प्रो. मणिराज राठौर भी मौजूद रहे। प्राचार्य ने कहा कि नेट-जूनियर रिसर्च फेलोशिप के संशोधित परिणाम में जनजातीय क्षेत्र भरमौर के बड़ग्रां निवासी सन्नी देओल ने इतिहास विषय में जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। सन्नी ने वर्ष 2025 में चंबा कॉलेज के इतिहास विभाग से एमए (इतिहास) की उपाधि प्राप्त की। इस उपलब्धि के लिए कॉलेज के इतिहास विभाग एवं प्राचार्य प्रो. राकेश राठौर ने उन्हें सम्मानित किया। सन्नी देओल ने बताया कि वह देर शाम तक पुस्तकालय में अध्ययन करते थे। इतिहास के विभागाध्यक्ष प्रो. मणिराज सिंह राठौड़ ने कहा कि बड़ग्रां जैसे पिछड़े जनजातीय क्षेत्र से आने वाले छात्र ने सीमित संसाधनों के बावजूद स्व अध्ययन से सफलता पाई है। गौरतलब है कि यूजीसी जेआरएफ उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को पीएचडी के दौरान प्रति माह 35,000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। जून 2025 में विभाग की दो छात्राओं और दिसंबर 2025 में तीन छात्राओं ने यूजीसी नेट उत्तीर्ण किया। सन्नी देओल ने जेआरएफ के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें