सुंड़ला-सलूणी सड़क को बहाल करने में जुटी मशीनरी।
- फोटो : Chamba
सुंड़ला (चंबा)। सलूणी-सुंड़ला मार्ग सोमवार को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जाएगा। छह दिनों से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर ब्रेक लगी है।
भूस्खलन से सड़क का 30 मीटर हिस्सा जमींदोज हो गया था। इससे विभागीय मुश्किलें भी बढ़ गईं। विभाग मजदूरों ने रस्सी के सहारे लटककर डंगा लगाने की व्यवस्था की। अब क्रेट वर्क का काम करवाया जा रहा है। विभागीय अधिकारी सोमवार तक यातायात बहाली की बात कह रहे हैं।
गौरतलब है कि बीती सोमवार देररात शाम पहाड़ दरकने से सुंड़ला-सलूणी मार्ग कैला के पास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मार्ग बंद पड़ जाने से क्षेत्र की दो दर्जन पंचायतों के लोगों की दुश्वारियां बढ़ र्गइं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय लेबर मोर्चा संभालते हुए बहाली संबंधी कार्य आरंभ किया।
आवाजाही के लिए मार्ग बंद होने से लोगों को बसों की अदला-बदली करनी पड़ रही है। विभाग जल्द से जल्द मार्ग बहाल करने के लिए जुटा है। लोनिवि के सहायक अभियंता राकेश कुमार ने बताया कि क्रेट वर्क कार्य काफी जटिल है। सोमवार को मार्ग वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।