फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सीखने की क्षमता बेहतर बनाने के तरीके बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी अविनेश ठाकुर की अध्यक्षता में बीआरसी कार्यालय में पांच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इसमें विभिन्न पाठशालाओं के 44 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक कौशल विकसित करना था।
विज्ञापन

शिक्षकों को बच्चों की सीखने की क्षमता बेहतर बनाने के तरीके बताए गए। इससे उनकी शैक्षणिक नींव मजबूत हो सकेगी। नरेश ठाकुर, मोहिंदर सिंह, तस्लीम शेख और दीप्ति दास ने स्रोत व्यक्ति के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने पांच दिनों तक शिक्षकों को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया। अंतिम दिन शिक्षकों ने निपुण उत्सव मनाया। इसका लक्ष्य शिक्षकों को प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों को विद्यालयों में लागू करने के लिए प्रेरित करना था, ताकि शिक्षक बच्चों के सर्वांगीण विकास और बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने में प्रभावी भूमिका निभा सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें