फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक सप्ताह के भीतर राशन डिपुओं में पहुंच जाएगी चीनी

Fri, 24 Jul 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला के करीब साढ़े पांच लाख राशन कार्ड उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

इस माह राशन डिपुओं की दुकानों में नहीं मिली चीनी, बाजार से लोगों ने खरीदी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के करीब साढ़े पांच लाख राशन कार्ड धारकों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे इंतजार के बाद अब एक सप्ताह के भीतर सरकारी राशन डिपुओं में चीनी की आपूर्ति शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही सभी डिपुओं तक चीनी की खेप पहुंचने की संभावना है। इसके बाद पात्र लाभार्थियों को निर्धारित सरकारी दर पर चीनी उपलब्ध करावाई जाएगी। गौरतलब है कि पूरे माह जिले के राशन डिपुओं में चीनी का कोटा नहीं पहुंच सका। इसके चलते राशन कार्ड उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जिन परिवारों की दैनिक जरूरतें सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) पर निर्भर हैं, उन्हें मजबूर होकर खुले बाजार से अधिक कीमत पर खरीदनी पड़ी। बताया जा रहा है कि टेंडर प्रक्रिया न होने से यह समस्या पेश आ रही थी लेकिन अब टेंडर संपन्न हो गए है। साथ ही दाम भी तय हो गए हैं। अब आपूर्ति की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। अगले एक सप्ताह के भीतर जिले के सभी राशन डिपुओं तक चीनी पहुंचा दी जाएगी। इसके बाद लाभार्थियों को उनके निर्धारित कोटे के अनुसार चीनी वितरित की जाएगी। उधर, सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के एरिया मैनेजर निशिकांत ने बताया कि चीनी का टेंडर हो गया है। एक सप्ताह के भीतर चीनी उपभोक्ताओं को डिपुओं के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें