फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा में सफलता ने पहना सम्मान का ताज

Fri, 08 May 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेधावी छात्रों का हार पहना स्वागत करते उपायुक्त मुकेश रेपसवाल।संवाद
विज्ञापन
उपायक्त ने सम्मानित किए प्रदेश भर में टॉप टेन की सूची में जगह बनाने वाले मेधावी विद्यार्थी
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने डीसी से पूछे प्रशासनिक सेवाओं की तैयारियों से संबंधित सवाल
प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न, नकद राशि के साथ भेंट की पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की लिखित पुस्तक
-
उपायुक्त कार्यालय चंबा का माहौल किसी औपचारिक बैठक जैसा नहीं, बल्कि सपनों के सम्मान समारोह जैसा था। जहां किताबों से निकलकर मेहनत की चमक सीधे मंच पर उतर आई। 12वीं में प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाने वाले मेधावी परिसर में दाखिल हुए तो स्वागत सिर्फ हारों से नहीं, बल्कि उम्मीदों और प्रेरणा से किया गया। प्रशासनिक गलियारों में गूंजते सवालों और उनके सधे हुए जवाबों के बीच यह मुलाकात एक ऐसी सीख बन गई, जहां सफलता को सिर्फ सराहा ही नहीं गया, बल्कि उसे आगे की उड़ान के लिए दिशा भी दी गई।

चंबा। दिन : शुक्रवार। समय : सुबह 11:05। स्थान : उपायुक्त कार्यालय परिसर। मेधावी विद्यार्थी उपायुक्त कार्यालय में पहुंच रहे हैं। उपायुक्त सहित शिक्षा उपनिदेशक बाहर मेधावियों का इंतजार कर रहे हैं। उपायुक्त परिसर में प्रवेश करते ही उपायुक्त ने हार पहनाकर उनका स्वागत किया। यह सम्मान पाकर मेधावी विद्यार्थी गदगद हो उठे। करीब 11:15 बजे कार्यालय में मेधावियों से उपायुक्त संवाद कर रहे हैं। उपायुक्त ने उनसे बोर्ड परीक्षा के लिए की गईं तैयारियों की जानकारी ली। मेधावियों ने भी उपायुक्त से प्रशासनिक अधिकारी बनने के लिए की जाने वाली तैयारियों को लेकर सवाल पूछे। उपायुक्त ने बड़ी शालीनता से उनके सवालों के जवाब दिए। डीसी ने शुक्रवार को 2025-26 की प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा की मेरिट सूची में जगह पाने वाले जिले मेधावियों को सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों, अभिभावकों और अध्यापकों से भी संवाद कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उपायुक्त ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और 5100-5100 की नकद राशि के साथ भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की ओर से लिखित प्रेरणादायक पुस्तक विंग्स ऑफ फायर भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरिट सूची में आए हैं जिले के पांच मेधावी
गौरतलब है कि 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में जिले के पांच विद्यार्थियों ने प्रदेश की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान पाया है। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेहड़ की छात्रा तनुजा कुमारी और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गनेड़ के छात्र होमपाल ने संयुक्त रूप से प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। पीएम श्री बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल चंबा के छात्र नितिन राणा और स्टीफन पब्लिक स्कूल चंबा की छात्रा अन्वी ने संयुक्त रूप से सातवां स्थान हासिल किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पज्जा के छात्र कपिल ठाकुर ने प्रदेश भर में दसवां स्थान हासिल कर जिला एवं प्रदेश का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें