चंबा। प्रदेश के जिला कांगड़ा के पालमपुर में हुई पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में चंबा के युवाओं ने जिले का नाम चमकाया है। हिमाचल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में चंबा के सुभाष कुमार को स्ट्रांग मैन ऑफ द हिमाचल अवार्ड ने नवाजा गया है, वहीं, हिमाचल चैंपियनशिप के 120 किग्रा वर्ग में सुभाष ने गोल्ड मेडल जीता है। इसके अलावा ऑल इंडिया पावर प्रतियोगिता में कांस्य मेडल भी अपने नाम किया।
इसके साथ ही ऑल इंडिया पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बेस्ट लिफ्ट ऑफ चैंपियनशिप में 185 किलोग्राम भार भी उठाया है। सुभाष के साथ एक और युवा रजनीश बेदी ने हिमाचल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 74 किलोग्राम श्रेणी में कांस्य मेडल जीता है। इसके अलावा रामपाल और प्रेम सिंह ने भागीदारी सुनिश्चित बनाई। सुभाष चंबा में जिम ट्रेनर है।